Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
छत्तीसगढ़ में 4708 शिक्षक भर्ती: लोक शिक्षण संचालनालय ने SCERT को पदवार पाट्यक्रम तैयार करने के निर्देश दिए, 5 दिसंबर तक मांगी गई विस्तृत कॉपी

नवा रायपुर, 28 नवंबर 2025।

छत्तीसगढ़ में 4708 शिक्षकीय पदों पर होने वाली नई भर्ती प्रक्रिया को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ ने भर्ती परीक्षा के लिए पदवार पाठ्यक्रम निर्धारण संबंधी आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश पत्र क्रमांक ESTB-101/207/2025/348 के माध्यम से स्कूल शिक्षा विभाग एवं संबंधित अधिकारियों को भेजा गया।
छत्तीसगढ़ प्रदेश नियमित सर्वशिक्षक फेडरेशन के वरिष्ठ कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री परवेज़ अली द्वारा RRT News के साथ मिलकर यह जानकारी पूर्व में ही बी.एड–डी.एड संगठन के पेज पर साझा की गई थी, जिसके बाद अभ्यर्थियों में इस भर्ती को लेकर चर्चा और तेज हो गई थी।
संचालनालय के अनुसार भर्ती प्रक्रिया की 100 अंकों की लिखित परीक्षा के लिए पदवार पाट्यक्रम तैयार करना अनिवार्य है तथा इसका दायित्व SCERT रायपुर को सौंपा गया है।
पदवार पाठ्यक्रम इस प्रकार निर्धारित
1️⃣ सहायक शिक्षक कोई विषय बंधन नहीं।
2️⃣ सहायक शिक्षक विज्ञान (प्रयोगशाला)
हायर सेकेंडरी स्तर (विज्ञान संकाय) का पाट्यक्रम शामिल।
3️⃣ शिक्षक
हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, जीवविज्ञान, सामाजिक विज्ञान, कृषि।
4️⃣ पी.टी.आई. (शारीरिक शिक्षक)
शारीरिक शिक्षा विषय।
5️⃣ व्याख्याता (Lecturer)
हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, गणित, जीवविज्ञान, भौतिकशास्त्र, रसायनशास्त्र, इतिहास, राजनीति, अर्थशास्त्र, भूगोल, वाणिज्य।
5 दिसंबर 2025 तक पाट्यक्रम प्रस्तुत करने का निर्देश
SCERT को 5 दिसंबर 2025 तक सभी पदों का पुस्तक-आधारित विस्तृत पाठ्यक्रम सॉफ्ट तथा हार्ड कॉपी में संचालनालय को उपलब्ध कराना है।
आदेश की प्रतिलिपि स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव को भी भेजी गई है।
भर्ती प्रक्रिया में तेजी का संकेत
इस आदेश से स्पष्ट है कि 4708 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को तेजी से आगे बढ़ाने की तैयारी जारी है। पाट्यक्रम के अंतिम प्रकाशन के बाद परीक्षा तिथि घोषित होने की संभावना भी बढ़ जाएगी।
पिछले कुछ दिनों से यह भर्ती शिक्षकीय समाज में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है।







