Breaking
- Chaupaty Fire Accident : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में लगी भीषण आग,...
- Crime News : डीजे डांस के दौरान दो पक्षों में खूनी झड़प, चाकूबाजी में एक युवक...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Rajnandgaon Paddy Procurement : राजनांदगांव जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीद...
- Nursing Skill College in Jashpur : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर के आरा...
- Chief Minister Vishnu Deo Say : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने तपकरा में छठ मह...
- Janjatiya Gaurav Divas Samaroh : धरमजयगढ़ में राज्यस्तरीय जनजातीय गौरव दिवस क...
- CG News : कांग्रेस के आरोपों पर CM विष्णु देव साय का पलटवार, कहा—आदिवासियों क...
- Governor Birsa Munda Tribute : राज्यपाल रमेन डेका ने भगवान बिरसा मुंडा की जयं...
Chaupaty Fire Accident : राजधानी के न्यू राजेंद्र नगर चौपाटी में लगी भीषण आग, आधा दर्जन दुकानें जलकर खाक; लाखों रुपए के नुकसान का अंदेशा

रायपुर, 15 नवंबर 2026। राजधानी रायपुर के राजेंद्र नगर स्थित चौपाटी में आज रविवार दोपहर को एक भीषण आगजनी की घटना सामने आई है, जिसमें आधा दर्जन दुकानें जलकर पूरी तरह खाक हो गईं। आग की इस चपेट में आने से एक दुकान में रखा गैस सिलेंडर भी ब्लास्ट हो गया, जिससे उस दुकान को भारी नुकसान पहुंचा है। इस भीषण हादसे में दुकानदारों को लाखों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। आग को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, जिनकी मदद से दमकल कर्मी आग बुझाने के काम में जुटे रहे। शुरुआती जांच में आग लगने की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन कयास लगाए जा रहे हैं कि यह दुर्घटना शॉर्ट सर्किट के कारण हुई है।
जोन अध्यक्ष सचिन मेघानी ने बताया कि आग की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। चौपाटी में खाने-पीने की 5 से 6 अलग-अलग दुकानों में यह आग फैली, जिससे दुकानों में रखा सारा सामान और कच्चा माल जलकर खाक हो गया। दमकल कर्मियों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास की अन्य दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।






