Breaking
- Raipur Health News: छत्तीसगढ़ आयुष्मान भारत योजना में फर्जीवाड़ा, 15 अस्पतालो...
- Jashpur News: एस्ट्रोनाट ट्रेनिंग इनीशिएटिव में 9,533 परीक्षार्थी हुए शामिल, ...
- Janjgir-Champa News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शिवरीनारायण में भगवान नर-न...
- Surajpur Social Welfare News: सेवा संकल्प अभियान के तहत दिव्यांग धनेश्वर साहू...
- Kawardha News: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सहसपुर लोहारा में 48 लाख के एसडीए...
- Raipur Sports News: छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट म...
- Raipur News: समिति प्रबंधकों और फड़मुंशियों को मिलेगी 2-2 लाख रुपए की सामाजिक ...
- Bijapur Naxal Surrender News: बस्तर में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, 35...
- Crime News: CAF जवान को बंधक बनाकर मारपीट, 11 लाख के लेन-देन विवाद में स्टाम्...
- Crime News: कवर्धा में हथियार लहराकर लोगों को धमकाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, ...
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस एवं रजत जयंती वर्ष पर जिले में होगा तीन दिवसीय भव्य राज्योत्सव का आयोजन

छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना दिवस 01 नवंबर एवं रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में बलरामपुर जिले में इस वर्ष तीन दिवसीय राज्योत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम जिला मुख्यालय हाई स्कूल ग्राउंड बलरामपुर में 02 से 04 नवंबर तक आयोजित होगा।

सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज होंगे मुख्य अतिथि
राज्योत्सव के मुख्य समारोह में सरगुजा सांसद श्री चिंतामणि महाराज मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर सांस्कृतिक विरासत, लोककला और विकास यात्रा को प्रदर्शित करने वाले विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
पांच दिवसीय रोशनी से जगमगाएगा जिला मुख्यालय
राज्य शासन के निर्देशानुसार 01 से 05 नवंबर तक पूरे जिले में रोशनी की जाएगी। सरकारी भवनों, चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थलों को रंगीन लाइटों से सजाया जाएगा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनी की होगी झलक
तीन दिवसीय राज्योत्सव में स्थानीय कलाकारों, स्कूली बच्चों और सांस्कृतिक समूहों द्वारा विविध प्रस्तुतियाँ दी जाएंगी। लोकनृत्य, लोकगीत, नाट्य मंचन और संगीत कार्यक्रम आयोजित होंगे। साथ ही जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी आम नागरिकों को दी जाएगी। इसके साथ ही जिले की गठन यात्रा और उपलब्धियों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने नागरिकों से परिवार सहित इस तीन दिवसीय राज्योत्सव में शामिल होने अपील की है।







