Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CGPSC फर्जीवाड़ा मामला: सरकार को बड़ा झटका, हाईकोर्ट ने खारिज की रिट याचिका – 37 चयनित उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग का आदेश

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) फर्जीवाड़ा मामले में हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है। कोर्ट ने सरकार की रिट याचिका को खारिज करते हुए चयनित 37 उम्मीदवारों को ज्वाइनिंग देने का आदेश जारी किया है।

जानकारी के मुताबिक, सरकार ने PSC चयन प्रक्रिया में गड़बड़ी का हवाला देते हुए इन नियुक्तियों पर रोक लगाने की मांग की थी। लेकिन कोर्ट ने कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी होने और उम्मीदवारों के चयनित होने के बाद ज्वाइनिंग से रोका नहीं जा सकता।
इस आदेश के बाद अब चयनित 37 उम्मीदवारों को संबंधित विभागों में जल्द ही नियुक्ति दी जाएगी। कोर्ट के फैसले से उम्मीदवारों में खुशी का माहौल है, वहीं सरकार के लिए यह मामला अब और जटिल हो गया है।
यह मामला लंबे समय से विवादों में था, जिसमें PSC परीक्षा प्रक्रिया पर कई आरोप लगे थे। अब हाईकोर्ट के आदेश से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है।







