Breaking

CGPSC Exam Controversy: 265 पदों के लिए 608 अभ्यर्थियों के इंटरव्यू पर सवाल, 187 उम्मीदवारों को लेकर उठी जांच की मांग

Chhattisgarh 17 September 2026

post

कोरबा। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की राज्य सेवा परीक्षा-2025 में साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों के चयन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आरोप लगाया कि 265 पदों के लिए 1:3 के अनुपात के अनुसार 795 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाना चाहिए था, लेकिन आयोग ने 608 अभ्यर्थियों को ही साक्षात्कार के लिए चिन्हांकित किया। इस तरह 187 अभ्यर्थी प्रक्रिया से बाहर हो गए। 

Advertisement

जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि यदि इन 187 अभ्यर्थियों ने न्यूनतम निर्धारित अंक हासिल नहीं किए हैं, तो उनके प्राप्तांक सार्वजनिक किए जाने चाहिए। उन्होंने मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

वहीं, CGPSC की ओर से सितंबर 2026 में जारी स्पष्टीकरण में कहा गया था कि राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 के परिणाम को लेकर सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित हो रही है और आयोग ने साक्षात्कार के लिए चिन्हांकन नियमों के अनुसार किया है। 

मामले को लेकर अब अभ्यर्थियों के बीच भी चर्चा तेज है। विवाद का मुख्य मुद्दा 1:3 अनुपात, न्यूनतम अर्हता अंक और मूल्यांकन प्रक्रिया में पारदर्शिता से जुड़ा है। आगे आयोग की ओर से इस संबंध में विस्तृत जानकारी सामने आने पर स्थिति और स्पष्ट हो सकती है।

You might also like!