Breaking

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में मौसम बदला, गर्मी से राहत के साथ बारिश और अंधड़ का अलर्ट

Chhattisgarh 20 April 2026 (37)

post

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी से परेशान लोगों के लिए मौसम में राहत की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश, अंधड़ और बिजली गिरने की संभावना है, जिससे ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से कुछ हद तक राहत मिल सकती है। पिछले 24 घंटों में राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस और अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

Advertisement


अगले दो दिनों में कुछ क्षेत्रों में ग्रीष्म लहर चलने की संभावना है, जबकि कुछ जगहों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवाओं (40-50 किमी/घंटा) का अलर्ट जारी किया गया है।


 मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा के अनुसार, उत्तर-दक्षिण और पूर्व-पश्चिम द्रोणिकाओं के सक्रिय होने से एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा और बूंदाबांदी हो सकती है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में ग्रीष्म लहर जैसी स्थिति से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है, जबकि दक्षिणी इलाकों में वर्षा का मुख्य क्षेत्र बना रह सकता है। राजधानी रायपुर में आज अधिकतम तापमान लगभग 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के साथ रातें भी गर्म बनी रहेंगी।

You might also like!