Breaking
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
- रायपुर में बसों के रूटवार स्टॉप तय, मनमाने ठहराव पर लगेगी रोक; भाठागांव से सं...
- छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह होंगे शामिल, माओवाद ह...
CG Weather Update: उत्तर छत्तीसगढ़ के कुछ जिलों में शीतलहर का अलर्ट, रात के तापमान में गिरावट से बढ़ेगी ठिठुरन
-1765144113239.webp)
रायपुर: छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में अगले तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। हालांकि 14 दिसंबर के बाद पूरे प्रदेश में शीतलहर की स्थिति में धीरे-धीरे कमी आने की संभावना जताई गई है।

राजधानी रायपुर में रविवार को अधिकतम तापमान 29.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.2 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 12.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.7 डिग्री कम है। सुबह 8:30 बजे आद्र्रता 85 प्रतिशत और शाम 5:30 बजे 51 प्रतिशत दर्ज की गई। शहर में हवा की गति औसतन 2 किमी प्रति घंटा रही और वर्षा नहीं हुई।
प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी ठंड का असर देखा गया। दुर्ग में अधिकतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो प्रदेश में सबसे अधिक रहा। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकार्ड किया गया। माना एयरपोर्ट पर न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, बिलासपुर में 11.8 डिग्री, पेंड्रारोड में 7.8 डिग्री और जगदलपुर में 9.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो क्षेत्रों में शीतलहर की स्थिति बनी रही। प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई। आगामी 24 घंटों में प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके साथ ही कुछ जिलों के एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की चेतावनी भी जारी की गई है।
रायपुर शहर के लिए स्थानीय पूर्वानुमान के अनुसार 14 दिसंबर को आसमान आंशिक रूप से साफ रह सकता है। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सुबह और रात के समय ठंड से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है।
बिलासपुर में फिर बढ़ेगी ठंड
आने वाले एक से दो दिनों में एक बार फिर ठंड अपने पूरे सबाब पर आने वाला है। हालाकि अभी ठंड कुछ कम हुई है, लेकिन आने वाले एक से दो दिन में फिर से शीतलहर के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी। जिसने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ाकर रख दी है। इस ठंड में लोगों के बीमार होने की आशंका बढ़ गई है। खासकर बच्चें और वैसे लोग जिनका रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, वे ठंड के चपेट में सकते है। ऐसे में ठंड को लेकर सावधानी बरतने की हिदायत स्वास्थ्य विभाग ने दी है।







