Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट, लोगों को झुलसाती गर्मी से मिलेगी राहत, जानिए अपने क्षेत्र का हाल

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में लोगों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने वाली है। अगले 4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 3 दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। गिरावट से झुलसाती गर्मी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

4 दिन आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की भी चेतावनी जारी की गई है।
प्रदेश में पारा हाई
छत्तीसगढ़ में 15 जिलों में तापमान 40 के पार पहुंच गया है। दुर्ग प्रदेश में सबसे गर्म रहा है, जहां तापमान 43.5 डिग्री रहा. वहीं अंबिकापुर में न्यूनतमान तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। दो से तीन दिन तापमान में बड़े बदलाव की आशंका नहीं है।
रायपुर में आज का मौसम
वहीं राजधानी रायपुर की बात करें तो यहां अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया जो दुर्ग से थोड़ा ही कम है।
गर्मी से खुद को बचाएं
इस भीषण गर्मी में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। मौसम विभाग ने तेज गर्मी और लू से बचने के लिए लोगों से दोपहर के समय बाहर न निकलने की अपील की गई है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और धूप में निकलते समय सिर और शरीर को ढक कर रखें।







