Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CG Weather Update: नवंबर शुरू होते ही मौसम ने बदली करवट, रायपुर सहित प्रदेश का तापमान गिरा

रायपुर: राजधानी सहित पूरे छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज अब बदलने लगा है। नवंबर की शुरुआत के साथ ही अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट और न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ के कुछ अंचलों में छिटपुट बारिश के बाद बादल छंटने के संकेत मिले हैं।

मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि अब बारिश वितरण और तीव्रता दोनों में कमी आएगी। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के लिए प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। उसके बाद मौसम सामान्य रहेगा। नवंबर के दूसरे सप्ताह से उत्तर-पूर्वी हवाएं सक्रिय होने की संभावना है, जिससे ठंडक बढ़नी शुरू होगी।
दिन का तापमान 30.7 डिग्री, रात का पारा 22.9 डिग्री पर
मौसम विज्ञान अनुसार, शनिवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री कम, जबकि न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री अधिक रहा। इससे स्पष्ट है कि दिन का तापमान थोड़ा गिरा है, लेकिन रातें अब भी सामान्य से अधिक गर्म बनी हुई हैं। प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 32.5डिग्री राजनांदगांव में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.8 डिग्री पेण्ड्रारोड में दर्ज किया गया।
बारिश का असर घटने लगा
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, बीते 24 घंटों में राज्य के कुछ हिस्सों, प्रेमनगर, शंकरगढ़, बलरामपुर, कुसमी और सरिया में हल्की बारिश दर्ज की गई है, लेकिन अधिकांश क्षेत्रों में बारिश गतिविधि सीमित रही।
अब कमजोर पड़ने लगा मानसून सिस्टम
मौसम विज्ञानी ने बताया कि प्रदेश के ऊपर कोई बड़ा सिस्टम सक्रिय नहीं है, जिससे आगामी दिनों में बारिश की तीव्रता और वितरण दोनों में कमी आने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है कि एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, परंतु व्यापक बारिश की संभावना अब नहीं है। इससे माना जा रहा है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ रही है, और आने वाले सप्ताहों में इसका असर और घटेगा
छाए रहेंगे बादल
रायपुर शहर के लिए रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 31डिग्री और न्यूनतम 23 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम के तापमान में धीरे-धीरे गिरावट शुरू होगी, जिससे ठंडी हवाओं का असर नवंबर के दूसरे सप्ताह से महसूस होना प्रारंभ हो जाएगा।







