छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आगामी परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए अधिकारियों की बैठक हुई, जिसमें परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा, व्यवस्था और दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में तय किया गया कि अभ्यर्थियों को परीक्षा के दौरान आधी बांह वाले हल्के रंग के कपड़े पहनने होंगे। साथ ही कान में आभूषण, गहने या कोई भी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
अधिकारियों ने बताया कि यह परीक्षा 9 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर कड़ी निगरानी और CCTV कैमरों की व्यवस्था रहेगी। इसके अलावा, किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल भी तैनात रहेगा।
व्यापम ने उम्मीदवारों से अपील की है कि वे दिशा-निर्देशों का पालन करें, अन्यथा उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है।








