Breaking
- Gadchiroli Maoist Dump: कोपर्शी जंगल में जमीन के नीचे छिपा हथियार-विस्फोटक डं...
- Mission Amrit 2.0: 81 परियोजनाओं को मंजूरी, 45 के कार्य आवंटित; मुख्य सचिव ने...
- 7 अक्टूबर 2026 राशिफल: इन 4 राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी, जानें मेष से...
- Chandni Chowk Paratha: नाश्ते में बनाएं दिल्ली का मशहूर खोया-ड्राई फ्रूट पराठ...
- Jashpur Digital India: रणजीता स्टेडियम में रंगोली से साकार हुआ डिजिटल भारत का...
- Bilaspur Arpa River: 70 नालों के दूषित पानी के उपचार की बनेगी समग्र योजना, वि...
- Chhattisgarh Investment News: सिंगापुर से ₹43,600 करोड़ के FDI प्रस्ताव, कौशल...
- Raipur Seva Setu Camp: दक्षिण विधानसभा में 6,331 हितग्राहियों को मिला योजनाओं...
- Raipur Road Accident: माना इलाके में तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्...
- Chhattisgarh Govt Jobs: सहायक ग्रेड-3 समेत कई पदों पर भर्ती परीक्षा की तारीख ...
Teacher Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती का पूरा सिलेबस जारी, जानिए 100 अंकों में कौन-सा विषय कितना जरूरी
SCERT द्वारा पहली बार तय किया गया शिक्षक भर्ती सिलेबस, 4708 पदों पर परीक्षा, विषयवार अंक विभाजन से स्पष्ट हुई तैयारी की दिशा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक भर्ती की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य में पहली बार शिक्षक भर्ती परीक्षा का पूरा और स्पष्ट सिलेबस जारी किया गया है। यह सिलेबस राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) ने तैयार किया है, जिसे स्कूल शिक्षा विभाग ने व्यापम को भेज दिया है।

इस बार शिक्षक भर्ती 5000 के बजाय 4708 पदों पर होगी। पदों में कटौती व्याख्याता, कंप्यूटर और योग शिक्षक के 292 पदों को हटाने के कारण की गई है।
परीक्षा का फॉर्मेट (Exam Pattern)
* परीक्षा 100 अंकों की होगी
* प्रश्न वस्तुनिष्ठ (Objective Type) होंगे
* सामान्य ज्ञान से कम और विषय से जुड़े प्रश्न अधिक होंगे
* सिलेबस के अनुसार ही प्रश्न पूछे जाएंगे l
सहायक शिक्षक (सामान्य) – पूरा सिलेबस
1️⃣ बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र – 20 अंक
* बाल विकास की अवधारणाएं
* सीखने की प्रक्रिया
* शिक्षण विधियां
* बाल मनोविज्ञान
* समावेशी शिक्षा
यह भाग सबसे महत्वपूर्ण माना गया है।
2️⃣ सामान्य हिन्दी – 17 अंक
* व्याकरण
* वाक्य सुधार
* शब्द ज्ञान
* अपठित गद्यांश
3️⃣ सामान्य अंग्रेजी – 17 अंक
* Grammar
* Sentence Correction
* Vocabulary
* Comprehension
4️⃣ गणित – 20 अंक
* अंकगणित
* बीजगणित
* त्रिकोणमिति
* ज्यामिति
* क्षेत्रमिति
* सांख्यिकी
5️⃣ पर्यावरण अध्ययन – 13 अंक
* पर्यावरण संरक्षण
* प्राकृतिक संसाधन
* मानव एवं पर्यावरण
* स्वास्थ्य और स्वच्छता
* सामाजिक अध्ययन से जुड़े विषय
कंप्यूटर ज्ञान – 7 अंक
* कंप्यूटर की मूल जानकारी
* हार्डवेयर – सॉफ्टवेयर
* इंटरनेट
* MS Office
सामान्य ज्ञान – 6 अंक
* छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान
* राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाएं
* करंट अफेयर्स
सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला) – पूरा सिलेबस
विषयवार अंक
भौतिक शास्त्र – 25 अंक
* रसायन शास्त्र – 25 अंक
* जीव विज्ञान – 25 अंक
* सामान्य ज्ञान – 10 अंक
* सामान्य हिन्दी – 05 अंक
* सामान्य अंग्रेजी – 05 अंक
* कम्प्यूटर सबंधी ज्ञान – 05 अंक
यहां विषय ज्ञान सबसे ज्यादा अहम रहेगा।
सरकार का बयान
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के अनुसार शिक्षक भर्ती की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। वित्त विभाग से अनुमति मिल चुकी है और व्यापम द्वारा जल्द ही परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
अभ्यर्थियों के लिए क्या जरूरी है?
* सिलेबस देखकर टारगेटेड तैयारी करें
* बाल विकास, गणित और विषय ज्ञान पर ज्यादा फोकस रखें
* अनुमान के बजाय सिलेबस आधारित स्टडी करें l






