Breaking
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
CG Suicide : युवती की संदिग्ध मौत, इस हालत में मिली लाश

CG Suicide : जांजगीर-चांपा के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम धाराशिव में 23 वर्षीय कुमारी समलेश्वरी पटेल ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना बीती रात की बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, सुबह जब मृतका के पिता सब्जी बेचने जाने के लिए उसे उठाने पहुंचे, तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी आवाज लगाने के बाद भी जब कोई जवाब नहीं मिला, तो पिता ने दरवाजे के कब्जे को प्लास से निकालकर अंदर प्रवेश किया। अंदर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए—समलेश्वरी चुनरी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।
घटना की सूचना तुरंत पामगढ़ थाना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है, और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। इस घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।







