CG SUICIDE : छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुथुर से एक आत्महत्या का मामला सामने आया है, जहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग बालिका ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका का नाम अंजलि पटेल बताया जा रहा है, जिसकी उम्र लगभग 14 वर्ष थी।
जानकारी के अनुसार घटना देर रात की है। परिजनों ने उसे फांसी के फंदे पर लटका देखा और जिंदा होने की उम्मीद में नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल अभी आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
अंजलि पटेल मूल रूप से सिल्ली गांव की रहने वाली थी और ग्राम कुथुर में अपने नाना-नानी के घर रहकर आठवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।



_m.webp)




