Breaking

CG Suicide : छेरछेरा पर्व की खुशियां मातम में बदली, 12वीं के छात्र ने लगाई फांसी

Chhattisgarh RRT News Desk 04 January 2026

post

जांजगीर चांपा। CG Suicide : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गोधना में मिलन चौक निवासी 18 वर्षीय छात्र जागेश्वर साहू ने गांव के बाहर स्थित गिद्धा खार में एक बबूल के पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

Advertisement


मिली जानकारी के अनुसार, मृतक जागेश्वर साहू, पिता लेखराम साहू, गांव के ही अनुदान प्राप्त सरस्वती शिशु मंदिर गोधना में कक्षा 12वीं का छात्र था।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना शनिवार शाम लगभग 6:00 बजे की है। जागेश्वर ने गिद्धा खार के पास एक बबूल के पेड़ को फांसी लगा लिया। मृतक के पिता लेखराम साहू ने बताया कि उन्हें इस अनहोनी की जानकारी जागेश्वर के दोस्तों के माध्यम से मिली। काफी खोजबीन करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया।


मृतक का हुलिया घटना के समय जागेश्वर ने महरून रंग की शर्ट, बनियान और फुल पैंट पहनी हुई थी। वह जूते पहने हुआ था और उसके गले में चांदी की माला व हाथ में चूड़ा (कड़ा) था।


मौके से बरामदगी: मृतक के पास से उसका एंड्राइड मोबाइल फोन भी बरामद हुआ है, जिससे पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस जांच और प्रशासनिक कार्यवाही घटना की सूचना मिलते ही ग्राम सरपंच और परिजनों द्वारा नवागढ़ थाना को सूचित किया गया।  


इस खबर के फैलते ही गांव के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल और मृतक के घर पर एकत्रित हो गए। होनहार छात्र की इस तरह अचानक मौत से परिवार का बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।

You might also like!