Breaking

CG Suicide Case : जिले में प्रेमी जोड़े ने दी जान, 24 घंटे में दूसरी घटना से इलाके में दहशत

Chhattisgarh RRT News Desk 30 March 2026

post

CG Suicide Case : महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से एक बार फिर रूह कंपा देने वाली खबर सामने आई है। पिथौरा थाना क्षेत्र में एक प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। जिले में लगातार दूसरे दिन इस तरह की घटना होने से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं और पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

Advertisement


अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले थे युवक-युवती

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान कर ली गई है। फांसी के फंदे पर लटके मिले जोड़े में युवती खल्लारी थाना क्षेत्र के धरमपुरा गांव की रहने वाली थी। वहीं, युवक पटेवा थाना क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।


युवती के नाबालिग होने की आशंका

घटनास्थल पर मिली जानकारियों ने मामले को और भी गंभीर बना दिया है। मृतक युवती के हाथ पर गोदने से "अंकिता" नाम लिखा हुआ है। मौके पर मिले आधार कार्ड के दस्तावेजों के आधार पर युवती के नाबालिग होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब इन दस्तावेजों की सत्यता की जांच कर रही है।


48 घंटे में दो बड़ी घटनाएं

गौरतलब है कि बीते कल भी महासमुंद में इसी तरह एक अन्य प्रेमी जोड़े ने आत्मघाती कदम उठाते हुए अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली थी। 


पुलिस की जांच जारी

पिथौरा पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और हर पहलू से बारीकी से जांच की जा रही है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।

You might also like!