Breaking

CG News: ऑटो चालक पर छात्रा को सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप, लोगों ने पकड़कर की पिटाई

Chhattisgarh 18 August 2026

post

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक ऑटो चालक पर छात्रा को ट्यूशन से घर ले जाने के बजाय सुनसान इलाके में ले जाने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, छात्रा ट्यूशन पढ़ने के बाद ऑटो से अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि ऑटो चालक ने घर जाने के बजाय वाहन को दूसरे रास्ते पर मोड़ दिया और छात्रा को सुनसान इलाके की ओर ले जाने लगा। इस दौरान छात्रा को चालक की गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसने मदद के लिए लोगों को जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। लोगों का आरोप है कि चालक नशे की हालत में था। आक्रोशित लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और छात्रा के बयान सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

You might also like!