Breaking
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
- Narayanpur Security: अदनार के जंगल में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, पुराने मा...
- Road Project: सेरीखेड़ी से सरोना तक बदलेगा सफर, 14.25 किमी सर्विस रोड चौड़ीकर...
- Sukma Relief News: डॉ. प्रेम साई गुरुजी ने नक्सल पीड़ित परिवारों को दिया सहार...
- Health Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के 110 मामले, रायपुर में सबसे ज्यादा 56 मरीज
- Chhattisgarh LPG News: e-KYC पूरा नहीं कराने वालों के गैस कनेक्शन पर असर, 6 ल...
- Women Empowerment Chhattisgarh: महतारी वंदन की 31वीं किस्त से कुसुम की रक्षाब...
- Sports Raipur: राष्ट्रीय खेल दिवस पर केटीयू में पारंपरिक और नवाचारी खेलों की धूम
CG Politics : दीपक बैज के रात्रिभोज वाले बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने दी प्रतिक्रिया, जानिए क्या कहा?

CG Politics : रायपुर/नई दिल्ली 20 जनवरी : दिल्ली में सांसद बृजमोहन अग्रवाल के घर हुए रात्रिभोज को लेकर छत्तीसगढ़ पीसीसी चीफ दीपक बैज के बयान पर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिक्रिया दी है।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का कहना है कि, कांग्रेस के नेताओं को हर विषय में साज़िश और चाल ही नज़र आती है, क्योंकि उनकी राजनीति भय, भ्रम और भ्रांतियों पर टिकी है। दिल्ली स्थित मेरे सरकारी निवास पर हुआ रात्रिभोज पूरी तरह से एक आत्मीय, शिष्टाचारपूर्ण एवं संगठनात्मक संवाद था, जिसे कांग्रेस अनावश्यक रूप से राजनीतिक रंग देने का प्रयास कर रही है।
भाजपा में संवाद, समन्वय और विचार-विमर्श हमारी संगठनात्मक संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। इसे ‘डिनर डिप्लोमेसी’ या नई चाल कहना कांग्रेस की संकीर्ण सोच और हताशा को दर्शाता है।
सांसद अग्रवाल का कहना है कि, छत्तीसगढ़ की जनता सब जानती है कि भाजपा सरकार पारदर्शिता, विकास और सुशासन के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस के आरोप केवल ध्यान भटकाने की कोशिश हैं।
भाजपा संगठित भी है, मजबूत भी है और जनता के भरोसे के साथ आगे बढ़ रही है। कांग्रेस की बयानबाज़ी से न हमारा संकल्प कमजोर होगा, न ही हमारा मार्ग बदलेगा।







