बलौदाबाजार। CG POLICE TRANSFER : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल किया गया है। SP भावना गुप्ता ने आदेश जारी कर कई थाना प्रभारियों का स्थानांतरण किया है। जारी आदेश के अनुसार, लखेश केंवट को कोतवाली थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं प्रमोद सिंह को सुहेला थाना प्रभारी बनाया गया है। धीरेन्द्र नाथ दुबे को सिमगा थाना की जिम्मेदारी दी गई है। प्रवीण मिंज को कसडोल थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।








