Breaking

CG Police Suspended : मृतक के परिजनों से पैसे मांगने वाला प्रधान आरक्षक सस्पेंड

Chhattisgarh RRT News Desk 21 January 2026

post

CG Police Suspended : दुर्ग के नंदिनी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक बद्री सिंह भुवाल को मृतक के परिजनों से अवैध रूप से पैसे मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित कर दिया गया है। एसएसपी विजय अग्रवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई की है।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, सड़क हादसे की जांच के नाम पर प्रधान आरक्षक क्रमांक 1116 बद्री सिंह भुवाल द्वारा मृतक के परिजनों से अवैध वसूली की शिकायत की गई थी। शिकायत मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा मामले की जांच कराई गई, जिसमें आरोप सही पाए गए।मंगलवार 20 जनवरी को जारी आदेश में प्रधान आरक्षक को गंभीर अनुशासनहीनता का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया।


You might also like!