Breaking

CG News : युवक की बेरहमी से हत्या, खेत में मिला शव

Chhattisgarh 02 March 2026

post

CG News : रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परासकोल में एक युवक की खेत में लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Advertisement


ग्राम परासकोल में 35 वर्षीय अनिल कुमार चौहान का शव रविवार सुबह खेत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की। मृतक के शरीर पर पेट, गले और अन्य हिस्सों में धारदार हथियार से वार के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है


परिजनों के अनुसार, मृतक शनिवार शाम गांव से बाहर गया था। रात में कुछ हलचल की आवाज भी सुनाई दी थी। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और संदेहियों से पूछताछ की जा रही है। मामले की गहन जांच जारी है।


You might also like!