CG News : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के नेहरू नगर स्थित अर्चना विहार में सोमवार तड़के करीब 3 बजे गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि पीड़ित अंकुर कुमार चौबे के घर की दीवारें, दरवाजे और खिड़कियां ताश के पत्तों की तरह बिखर गईं और करीब 18 से 20 लाख रुपये का कीमती सामान, जिसमें टीवी, फ्रिज और हाल ही में हुई शादी का नया सामान शामिल था, पूरी तरह नष्ट हो गया।
गनीमत रही कि कमरे में रखी एक भारी अलमारी ने धमाके की तीव्रता को रोक लिया, जिससे बगल के कमरे में सो रहे परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर निकल सके, वरना एक बड़ा रिहायशी हादसा हो सकता था।








