Breaking
- CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पू...
- CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पू...
- CG News: युवाओं की ऊर्जा से बनेगा विकसित छत्तीसगढ़, मुख्यमंत्री ने माय भारत अ...
- Raipur News: मालवीय मार्ग और शास्त्री मार्केट में अतिक्रमण पर कार्रवाई, ठेला ...
- Raipur News: नगर निगम जोन-1 में 5 बड़े बकायादारों पर कार्रवाई, 7.28 लाख की रा...
- Bastar News: बस्तर में सड़क-पुलों के काम में तेजी, दिसंबर तक पूरा करने के निर...
- Dhamtari News: मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से सोने की चेन लूटी, कार सवार बदमा...
- Durg News: नवविवाहिता की मौत, पति पर कथित विवाहेतर संबंध का आरोप
- CG News: लगातार बारिश से छत्तीसगढ़ के बांधों में बढ़ा जलस्तर, कई जलाशय लबालब
- CG News: बिलासपुर की ‘निदान 1100’ सेवा खुद बेहाल, आम लोगों की शिकायतें हफ्तों...
CG News: विकास योजनाओं की समीक्षा, तोखन साहू ने निर्माण कार्य समय-सीमा में पूरा करने दिए निर्देश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य राज्य मंत्री और बिलासपुर सांसद तोखन साहू ने गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के कलेक्ट्रेट स्थित अरपा सभा कक्ष में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की विभागवार समीक्षा की गई। उन्होंने अधिकारियों को पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचाने और निर्माणाधीन कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।

आजीविका, आवास और सड़क निर्माण पर जोर
बैठक में ग्रामीण आजीविका मिशन की समीक्षा के दौरान स्व-सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अधूरे आवासों को जल्द पूरा करने और हितग्राहियों को आवश्यक सहयोग देने के निर्देश दिए गए। पीएम जनमन योजना के तहत संपर्क मार्गों की समीक्षा करते हुए निर्माण में आने वाली बाधाओं को विभागीय समन्वय से दूर करने को कहा गया। मंत्री ने स्पष्ट किया कि सड़क और अन्य निर्माण कार्यों की गुणवत्ता से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने जिले के स्थानीय उत्पाद विष्णुभोग धान-चावल की उत्पादकता, प्रसंस्करण और बेहतर मार्केटिंग व्यवस्था विकसित करने पर भी जोर दिया।
सिंचाई, स्वास्थ्य और पोषण की भी हुई समीक्षा
बैठक में सिंचाई सुविधाओं के विस्तार के लिए जल निकायों की मरम्मत और पुनर्निर्माण को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए। पशुओं को संक्रामक बीमारियों से बचाने सघन टीकाकरण अभियान, कुपोषित बच्चों के पोषण स्तर में सुधार, टीबी उन्मूलन और मलेरिया नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया। साथ ही सभी पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाने पर भी विशेष जोर दिया गया। राजस्व विभाग की समीक्षा में नक्शा-बटांकन, सीमांकन, नामांतरण और त्रुटि सुधार सहित लंबित मामलों का शत-प्रतिशत निराकरण करने के निर्देश दिए गए।
जिले में विकास योजनाओं की स्थिति
बैठक में बताया गया कि वीबी-जी रामजी योजना के तहत जिले में 64 हजार 174 जॉबकार्डधारी परिवार पंजीकृत हैं और वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक 9 लाख 96 हजार मानव दिवस का सृजन हुआ है। बिहान समूह से जुड़ी 18 हजार 148 महिलाएं लखपति दीदी की श्रेणी में शामिल हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जिले में 46 हजार 151 आवास पूरे किए जा चुके हैं। वहीं, पीएम जनमन योजना के तहत स्वीकृत 1,080 आवासों में से 865 का निर्माण पूरा हो चुका है।
53 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में खरीफ बोनी
कृषि विभाग के अनुसार खरीफ वर्ष 2026 में 58 हजार 693 हेक्टेयर के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 53 हजार 99 हेक्टेयर क्षेत्र में बोनी पूरी हो चुकी है। जिले में 839 आंगनबाड़ी केंद्र संचालित हैं, जहां 23 हजार 993 बच्चे दर्ज हैं। आयुष्मान भारत योजना के तहत 3 लाख 16 हजार 675 लोगों के कार्ड बनाए जा चुके हैं, जबकि 24 हजार 248 पात्र लोगों के कार्ड बनना बाकी हैं।
69 हजार से अधिक घरों तक पहुंचा नल का पानी
जल जीवन मिशन के तहत जिले में स्वीकृत 563 योजनाओं में से 245 योजनाएं पूरी हो चुकी हैं। कुल 84 हजार 901 घरों के लक्ष्य के मुकाबले 69 हजार 808 घरों में नल कनेक्शन पहुंचाया जा चुका है। इनमें 55 हजार 800 कनेक्शन क्रियाशील हैं। जिले में 209 उचित मूल्य दुकानें संचालित हैं और 1 लाख 16 हजार 319 राशन कार्डधारक हैं। बैठक में अधिकारियों को सभी योजनाओं की नियमित निगरानी करते हुए पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए।





