Breaking

CG NEWS : नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके वालों का आरोप- हैवान निकला पति, मार दी मेरी बेटी

Chhattisgarh RRT News Desk 27 March 2026

post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शादी के महज 13 दिन बाद ही एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ग्राम खैरझिटी निवासी नूतन दीवान का विवाह 11 मार्च को मगरलोड के करेली छोटी निवासी कामेश के साथ हुआ था। है।

Advertisement


घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के मायके पक्ष ने पति कामेश पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि शादी के बाद से ही नूतन के साथ मारपीट की जा रही थी और आरोपी ने मौत के असली कारणों को छिपाने की कोशिश की है। सूचना पर पहुंची मगरलोड पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गहन जांच के आधार पर ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

You might also like!