Breaking

CG News : छात्र की खुदकुशी से हड़कंप: सुसाइड नोट में प्राचार्य और शिक्षकों के नाम, ग्रामीणों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Chhattisgarh RRT News Desk 26 January 2026

post

CG News : जांजगीर-चांपा जिले के आरसमेटा में उस वक्त तनाव फैल गया, जब 12वीं के छात्र कमलेश जायसवाल ने फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। छात्र ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसमें न्यूवोको सीमेंट प्लांट द्वारा संचालित स्कूल के प्राचार्य और शिक्षकों पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं।

Advertisement


बेटे की मौत से आक्रोशित परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है। सुबह 11 बजे से जारी इस चक्काजाम के कारण आवागमन बाधित है। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है और ग्रामीणों को शांत करने का प्रयास कर रही है।

You might also like!