Breaking
- Durg UCC Consultation News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श शुरू, विवाह से उत...
- Chhattisgarh Development News: नीतिगत बदलावों से विकास को मिली रफ्तार, किसान,...
- Raipur Cultural News: भूपेन हजारिका की जन्मशताब्दी पर सजी सुरों की महफिल, लोक...
- Raipur Lokrang Festival News: सरहुल-करमा की थाप पर गूंजा लोकरंग, आदिवासी संस्...
- Chhattisgarh Urban Development News: शहरों में सुविधाएं तेज करने के निर्देश, ...
- Education News: शिक्षक मार्गदर्शन और जनसेवा से ही मजबूत होगा समाज, टंक राम वर...
- Chhattisgarhi Language News: आठवीं अनुसूची में शामिल कराने की दिशा में पहल, र...
- Municipal Action: चंगोराभाठा में अनुमति के विपरीत निर्माण पर निगम की कार्रवाई...
- Chhattisgarh Private University News: निजी विश्वविद्यालयों की जानकारी अब एक प...
- नवीन आपराधिक कानूनों के क्रियान्वयन में तेजी लाएं, प्रत्येक मापदंड पर दिखे ठो...
CG News : कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में पुलिस की बड़ी दबिश, जुआ खेलते 16 रंगे हाथों गिरफ्तार; 25 लाख का माल जप्त

CG News : दुर्ग। जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र से अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। पुलिस ने कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में चल रहे हाई-प्रोफाइल जुआ फड़ पर छापेमारी करते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी कार्रवाई में पुलिस ने नगदी समेत करीब 25 लाख रुपये से अधिक की मशरूका जप्त की है।

मुखबिर की सूचना पर देर रात कार्रवाई
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार-सोमवार की दरमियानी रात पुलिस को सटीक सूचना मिली थी कि अमलेश्वर स्थित कृष्णा वाटिका रिसॉर्ट में कुछ लोग बड़े पैमाने पर ताश के पत्तों के जरिए रुपयों का दांव लगा रहे हैं। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना अमलेश्वर पुलिस और एसीसीयू (ACCU) टीम ने संयुक्त रूप से घेराबंदी की और योजनाबद्ध तरीके से रिसॉर्ट में दबिश दी।
जप्त की गई सामग्री का विवरण
छापेमारी के दौरान मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 59 हजार 470 रुपये नकद, 22 मोबाइल फोन, 3 मोटरसाइकिल और 3 चारपहिया वाहन जप्त किए गए, जिनकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।







