CG NEWS : महासमुंद। जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-53 पर आज बड़ा हादसा हो गया। छुईपाली के पास गैस सिलेंडर से भरी एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने के कारण वाहन में आग भड़क उठी।
घटना के बाद हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज थी कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई देने लगा। राहगीरों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और प्रशासन को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाया जा रहा है कि सिलेंडर ब्लास्ट किन कारणों से हुआ।








