Breaking
- Aaj Ka Rashifal 27 October 2026: चंद्रमा का मेष से वृष राशि में गोचर, जानिए म...
- Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन में चमकी चमक, सोने और चांदी की कीमतों ...
- Mann Ki Baat 139th Episode: 'मन की बात' देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड...
- Cyclonic Storm Alert Chhattisgarh: चक्रवाती तूफान के असर से छत्तीसगढ़ में भार...
- Korba Bike Fire News: कोरबा में गैरेज में रिपेयरिंग के दौरान बाइक में लगी भीष...
- NMDC Free Ambulance Service Bastar: बस्तर के दुर्गम गांवों के मरीजों के लिए N...
- Chhattisgarh Tax Tech Summit 2026: दुर्ग में 'छत्तीसगढ़ टैक्स टेक समिट' का सफ...
- Chhattisgarh Hockey League 2026: न्यायधानी नाइट्स की लगातार तीसरी जीत, बैलाडी...
- Chhattisgarh Road Safety Action: छत्तीसगढ़ में वाहनों की सघन जांच का अभियान, ...
- Smriti Irani Raipur Visit: छत्तीसगढ़ की नई भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी का कार्...
CG News : जर्जर सड़क का आक्रोश: पामगढ़ में जाम से भड़की भीड़, रायपुर जा रही बस पर पथराव, यात्री लहूलुहान

CG News : जांजगीर-चांपा के एक जर्जर सड़क ने शादी जैसे खुशी के माहौल को तनाव और हिंसा में बदल दिया। मामला है पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम डोंगाकोहरौद का, जहां रविवार को एक शादी समारोह के दौरान लंबा जाम लग गया और हालात इतने बिगड़ गए कि बस पर पथराव तक हो गया।

बताया जा रहा है कि गांव की सड़क लंबे समय से टूटी और संकरी है। इसी रास्ते से भारी वाहनों की आवाजाही जारी रहने के कारण शादी के दिन ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। बारात और मेहमानों की गाड़ियां घंटों फंसी रहीं, जिससे लोगों का गुस्सा बढ़ता गया।
इसी दौरान जाम में फंसे वाहन चालकों और ग्रामीणों के बीच कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई। हालात तब और बिगड़ गए जब पामगढ़ से रायपुर जा रही एक बस लोगों के गुस्से का निशाना बन गई। भीड़ ने बस पर पत्थर बरसा दिए, जिससे कांच टूट गए और कई यात्री घायल हो गए। मौके पर अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने पहले भी कई बार प्रशासन को चेताया था—सड़क सुधारने या भारी वाहनों पर रोक लगाने की मांग की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि अगर समय रहते ध्यान दिया जाता, तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति बेकाबू हो चुकी थी। अब बड़ा सवाल यही है कि क्या प्रशासन इस घटना से सबक लेकर सड़क निर्माण और यातायात व्यवस्था पर ध्यान देगा, या फिर ऐसे ही हालात दोबारा देखने को मिलेंगे।







