CG NEWS : बिलासपुर: न्यायधानी के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से जारी सस्पेंस और दहशत का आखिरकार अंत हो गया है। पांडातराई से बिलासपुर के सफर के दौरान रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता हुई महिला और उसके तीन मासूम बच्चों को पुलिस ने सुरक्षित बरामद कर लिया है।
मोबाइल लोकेशन और तकनीक ने किया चमत्कार परिजनों की शिकायत के बाद मामला पुलिस कप्तान तक पहुँचा, जिन्होंने इसे सर्वोच्च प्राथमिकता पर लिया। सिविल लाइन पुलिस ने मोबाइल लोकेशन और आधुनिक तकनीकी साक्ष्यों का जाल बिछाया। जांच के दौरान चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि महिला किसी कारणवश रास्ता भटक गई थी। मोबाइल की बैटरी खत्म होने के कारण वह अपनों से संपर्क नहीं कर पा रही थी, जिससे मामला और भी ज्यादा पेचीदा और डरावना लग रहा था।
परिजनों के चेहरे पर लौटी मुस्कान पुलिस ने महिला और तीनों बच्चों को सकुशल थाने लाकर कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। जैसे ही मासूम बच्चों और बहू को परिजनों के सुपुर्द किया गया, पूरा थाना परिसर भावुक हो गया। परिजनों ने पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी और गंभीरता के लिए आभार व्यक्त किया है। इलाके में जो सनसनी फैली थी, वह अब राहत की सांस में बदल गई है।








