Breaking

CG NEWS : बंदर वाले बयान से भड़की सियासत, भूपेश बघेल की टिप्पणी पर अरुण साव और साहू समाज का विरोध

Chhattisgarh RRT News Desk 02 January 2026

post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बयान के बाद नया विवाद खड़ा हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक हलकों के साथ-साथ सामाजिक संगठनों में भी नाराज़गी देखी जा रही है।

Advertisement


दरअसल, बिलासपुर के लिंगियाडीह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान भूपेश बघेल ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव के कामकाज पर सवाल उठाए थे। उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर टिप्पणी की थी, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद बयान को लेकर विरोध तेज हो गया है।


इस मामले में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राजनीति में आलोचना हो सकती है, लेकिन भाषा की मर्यादा बनाए रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल राजनीति में उचित नहीं है और सभी नेताओं को संयम बरतना चाहिए।


वहीं इस बयान से साहू समाज भी नाराज़ नजर आ रहा है। समाज के लोगों का कहना है कि टिप्पणी से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर इस मामले में सफाई या माफी नहीं दी गई तो वे आंदोलन कर सकते हैं।

You might also like!