Breaking

CG News : मांगों को लेकर उग्र हुए विधायक जनक ध्रुव, समर्थकों संग हाईवे पर चक्का जाम

Chhattisgarh RRT News Desk 07 April 2026

post

CG News : गरियाबंद जिले के देवभोग में कांग्रेस विधायक जनक ध्रुव अपनी मांगों को लेकर नेशनल हाईवे पर धरने पर बैठ गए हैं। बताया जा रहा है कि बेलाट नाला में पुल निर्माण और झाखरपारा में सहकारी बैंक खोलने की मांग को लेकर विधायक ने यह कदम उठाया है। उनके साथ ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारी और दर्जनों कार्यकर्ता भी सड़क पर उतर आए हैं।

Advertisement


धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। मौके पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।


स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम तैनात है, जो हालात पर नजर बनाए हुए है और जाम हटाने की कोशिश में जुटी है।

You might also like!