Breaking

CG NEWS : शहर में भीषण आग, सैकड़ों ट्रक पैरा जलकर राख

Chhattisgarh RRT News Desk 08 April 2026

post

CG NEWS :बिलासपुर जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लालपुर में सोमवार दोपहर एक बड़ा अग्निकांड सामने आया, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, एक निजी प्लॉट में संग्रहित पैरा (पराली) के विशाल भंडार में अचानक आग लग गई, जिसने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया।

Advertisement


यह पैरा बायोगैस निर्माण और अन्य व्यावसायिक उपयोगों के लिए जमा किया गया था। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते सैकड़ों ट्रक पैरा इसकी चपेट में आ गए और घना धुआं आसपास के क्षेत्रों में फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस और दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के क्षेत्र को समय रहते खाली करा लिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


इस हादसे में संचालक को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। प्रारंभिक जांच में भीषण गर्मी और सूखे पैरा के आपसी घर्षण से स्वतः आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर आग लगने के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

You might also like!