Breaking

CG NEWS : मई में हुई थी शादी, मार्च में उजड़ गया सुहाग: परिजनों ने लगाया गला दबाकर हत्या का आरोप

Chhattisgarh RRT News Desk 10 March 2026

post

CG NEWS : सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गाड़ापाली में एक नवविवाहिता की संदिग्ध मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। 24 वर्षीय नीतू यादव का शव उसके ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का गंभीर आरोप लगाया है।

Advertisement


क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र (ग्राम तुपकधार कठली) की रहने वाली नीतू यादव की शादी मई 2024 में गाड़ापाली निवासी रोहित यादव के साथ बड़े ही अरमानों से हुई थी। अभी शादी को साल भर भी नहीं बीता था कि 4 मार्च की रात नीतू की मौत की खबर सामने आई।


परिजनों के सनसनीखेज आरोप: चेहरा तक देखने नहीं दिया

मृतका के पिता बीसी केशन यादव और अन्य परिजनों ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए मामले को संदिग्ध बताया है। उनके अनुसार, घटना की जानकारी मायके वालों को काफी देर से दी गई। आरोप है कि जब मायके पक्ष के लोग गाड़ापाली पहुंचे, तो ससुराल वाले आनन-फानन में शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे थे। परिजनों का दावा है कि उन्होंने मृतका के गले पर संदिग्ध निशान देखे हैं, जिससे उन्हें अंदेशा है कि नीतू की गला दबाकर हत्या की गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें शुरू में अपनी बेटी का चेहरा तक देखने से रोका गया।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

गले पर निशान और ससुराल वालों के व्यवहार को देख मायके पक्ष का आक्रोश फूट पड़ा, जिसके बाद उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। डभरा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

You might also like!