CG News : बिलासपुर के कोनी स्थित शासकीय कुक्कुट पालन परिसर में बीते कुछ दिनों के भीतर 5 हजार से ज्यादा मुर्गा-मुर्गियों की रहस्यमयी तरीके से मौत हो गई है। शुरुआती लक्षणों को देखते हुए 'बर्ड फ्लू' की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे पोल्ट्री फार्म को सील कर दिया है और आसपास के 5 किलोमीटर के क्षेत्र को अति संवेदनशील घोषित कर दिया गया है। हालांकि, मौत की असली वजह क्या है, इसकी पुष्टि भोपाल लैब से आने वाली रिपोर्ट के बाद ही हो पाएगी।








