CG News : दुर्ग में अफीम की अवैध खेती के मामले में प्रशासन ने बड़ा एक्शन लिया है। ग्राम समोदा में आज कार्रवाई देखने को मिली। पुलिस द्वारा गिरफ्तार मुख्य आरोपी और भाजपा नेता विनायक ताम्रकार के भाई बृजेश ताम्रकार के अवैध साम्राज्य पर प्रशासन का बुलडोजर चला है।
तहसीलदार के नेतृत्व में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में मुख्य मार्ग पर स्थित करीब 32 डिसमिल जमीन पर संचालित अवैध हार्डवेयर दुकान को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। यह निर्माण बिना वैध अनुमति के किया गया था।





_m.webp)


