Breaking

CG News : अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: 1 जेसीबी, 3 हाइवा सहित 14 वाहन जब्त

Chhattisgarh RRT News Desk 25 March 2026

post

CG News : बिलासपुर। कलेक्टर के निर्देश एवं उप संचालक के मार्गदर्शन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में 23, 24 और 25 मार्च 2026 को खनिज अमले द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान काठकोनी, देवरीखुर्द, खम्हरिया, सकरी, निरतु, सेंदरी, मंगला, तुरकाडीह, लोखंडी, लोफण्डी, दर्रीघाट, लावर, जयरामनगर, कोटा, करही कच्छार और पहंदा क्षेत्रों में कार्रवाई की गई।

Advertisement


कार्रवाई के दौरान खम्हरिया क्षेत्र से खनिज मिट्टी का अवैध उत्खनन करते हुए 1 जेसीबी और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई। वहीं सकरी क्षेत्र से अवैध परिवहन करते 2 ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गईं। जयरामनगर क्षेत्र में गिट्टी के अवैध परिवहन में संलिप्त 3 हाइवा और 1 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त किए गए।


इसके अलावा सेंदरी, करही कच्छार, पहंदा और लोफण्डी क्षेत्रों से रेत के अवैध परिवहन में कुल 6 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गईं। इस तरह कुल 14 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। जप्त सभी वाहनों को पुलिस थाना कोनी, कोटा, पुलिस सहायता केंद्र केंदा एवं जांच चौकी लावर की अभिरक्षा में रखा गया है।

You might also like!