Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CG News : महतारी वंदन योजना से बढ़ा आत्मविश्वास, ईति समददार बन रही हैं परिवार का मजबूत सहारा

CG News : रायपुर, 14 मार्च 2026। प्रदेश सरकार की महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा रही है। माना कैम्प की निवासी

ईति समददार इस योजना से लाभ पाकर अपने परिवार के लिए एक मजबूत सहारा बनती जा रही हैं।
ईति समददार बताती हैं कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना उनके जैसे कई परिवारों के लिए मददगार साबित हो रही है। इस योजना के तहत उन्हें हर महीने 1000 ₹ की राशि सीधे उनके बैंक खाते में मिल रही है, जिससे उन्हें आर्थिक सहारा मिला है।
वे बताती हैं कि इस राशि का उपयोग वे अपनी बेटी के सुकन्या समृद्धि खाते में जमा करने के साथ-साथ घर के रोजमर्रा के खर्चों में भी कर रही हैं। इसके अलावा वे एक छोटी सी बुटीक चलाती हैं और इस राशि से अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में भी मदद मिल रही है।
ईति समददार का कहना है कि इस योजना से उन्हें केवल आर्थिक सहायता ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मविश्वास भी मिला है। अब वे परिवार की जिम्मेदारियों को बेहतर तरीके से निभा पा रही हैं और भविष्य के लिए नई योजनाएं भी बना रही हैं।







