Breaking
- Road Repair Alert: कोरबा में सड़कों की मरम्मत तेज करने के निर्देश, निर्माण का...
- Aromatic Rice Farming: सुगंधित धान की खेती से शंकर प्रसाद को मिलेंगे 45 हजार ...
- Sports News: Asian Games 2026 के पदकवीरों से PM मोदी ने की मुलाकात, महिला खिल...
- Raipur News: हल्दी बीज वितरण में अनियमितता, कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने दिए...
- बाढ़ से बर्बाद किसान सड़क पर उतरे, कलेक्ट्रेट का घेराव कर दी ट्रैक्टरों से जग...
- VB-G RAM G के तकनीकी सहायकों की राज्य स्तरीय हड़ताल, नियमितीकरण की मांग को ले...
- Raigarh News: किसानों की खुशहाली और समृद्धि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकत...
- Dantewada News: नक्सलवाद से मिले घावों पर मरहम लगाकर हर पीड़ित को सम्मानपूर्ण...
- Narayanpur News: वनांचल में उम्मीदों का जल, नारायणपुर के दूरस्थ गांव बागझर मे...
- Raipur News: गन्ना मूल्य में छत्तीसगढ़ देश में नंबर वन, किसानों को अब 425 रुपय...
CG NEWS : प्यार, धोखा और ब्लैकमेलिंग: छत्तीसगढ़ में लेडी DSP कल्पना पर व्यापारी ने दो करोड़ रूपये, गाड़ी और जेवरात लेने का आरोप लगाया

रायपुर। CG NEWS : रायपुर में महिला DSP कल्पना वर्मा पर एक कारोबारी ने रिश्वत,ब्लैकमेलिंग और धोखाधड़ी के गंभीर आरोप लगाए हैं. पीड़ित कारोबारी दीपक टंडन का दावा है कि कल्पना वर्मा ने पहले उसे प्यार के जाल में फंसाया, फिर शादी का झांसा देकर उससे करोड़ों रुपये, महंगी गाड़ियां और कीमती गहने ऐंठ लिए।

पीड़ित का कहना है कि जब उसने शिकायत वापस लेने से इनकार किया, तो उसे फर्जी मामलों में फंसाकर जेल भेजने की धमकी दी गई। अब पीड़ित कारोबारी ने थाने में मामला दर्ज कराया है। उधर DSP कल्पना वर्मा ने सारे मामले को निराधार बताया है और कहा है कि वो किसी भी तरह की जांच के लिए तैयार हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कल्पना वर्मा ने सभी आरोपों को निराधार और साजिश बताते हुए खारिज किया है। फिलहाल दोनों पक्षों की शिकायत पर पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की है और मामला कोर्ट में पहुंच गया है।
टंडन ने बताया कि जब कल्पना महासमुंद में पदस्थ थीं, तब उन्होंने और उनके कुछ साथी टंडन के होटल पहुंचे। इस दौरान कल्पना और टंडन की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों क्लोज फ्रेंड बन गए। बाद में कल्पना के छोटे भाई बिट्टू के लिए टंडन ने 2023 में रायपुर में एटमॉस्फेरिया रेस्टोरेंट की डील में निवेश करने का सुझाव दिया। टंडन के अनुसार, डील के लिए उनके द्वारा 42 लाख रुपए दिए गए, लेकिन बाद में डील पूरी नहीं हुई और चेक बाउंस का मामला उनके परिवार के खिलाफ दर्ज कर दिया गया। टंडन का आरोप है कि कल्पना व उनके परिवार ने मिलकर उनके साथ ठगी की है। मामले की जांच अभी कोर्ट में चल रही है और दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी दलीलें पेश की हैं।







