Breaking

CG News : कुएं में गिरने से तेंदुए की मौत

Chhattisgarh RRT News Desk 24 January 2026

post

गरियाबंद। CG News : गरियाबंद जिले के छुरा विकासखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत टोनहीडबरी में शनिवार सुबह लगभग 8 बजे एक खेत के कुएं में तेंदुआ मृत अवस्था में पाया गया। घटना की जानकारी खेत मालिक रायसिंह ठाकुर ने परिक्षेत्र अधिकारी, छुरा को दी।

Advertisement


खेत मालिक रायसिंह ठाकुर ने बताया कि वे रोज़ की तरह सुबह अपने खेत का निरीक्षण करने पहुंचे थे, तभी कुएं के पानी में तेंदुआ तैरता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना उन्होंने तत्काल गांव के लोगों को दी और वन विभाग को अवगत कराया।


सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू कर तेंदुए को कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मौके पर उपस्थित वन विभाग के अधिकारियों द्वारा मृत तेंदुए का पंचनामा तैयार किया गया तथा आगे की कार्रवाई के लिए शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया।

You might also like!