Breaking
- Ram Lalla Darshan News: 850 श्रद्धालु अयोध्या-काशी के लिए रवाना, विशेष ट्रेन ...
- Women Empowerment News: 72 महिला समूहों को मिले मिलेट हेल्थ कार्ट, 24 स्टार्ट...
- Raipur Seva Sankalp News: नुक्कड़ नाटकों से दिखेगी विकास की कहानी, इन्फ्लूएंस...
- UCC News: समान नागरिक संहिता पर जनपरामर्श, सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने दिए...
- Agriculture Education News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को मिला A ग्रेड, ...
- Town Planning News: छत्तीसगढ़ में पहली बार एक साथ 21 सहायक संचालकों की नियुक्...
- Transport News: छत्तीसगढ़ में पहली बार Volvo 9600 SLX स्लीपर बसों की शुरुआत, ...
- Raipur Municipal Action: रामनगर-कर्मा चौक में निगम की संयुक्त कार्रवाई, गंदगी...
- Chhattisgarh Cabinet News: मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक, कई ...
- Mahasamund Crime News: खैर लकड़ी के फर्जी NOC मामले में 81 लाख रुपये बरामद, 1...
CG NEWS : होटल शिवा इन की छत पर चल रहा था अवैध हुक्का बार, पुलिस की रेड में संचालक गिरफ्तार

CG NEWS : बिलासपुर। न्यायधानी के बोदरी क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी सर्जिकल स्ट्राइक की है। हाई-वे किनारे स्थित होटल शिवा इन की छत पर नियमों को ताक पर रखकर संचालित किए जा रहे हुक्का बार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मुखबिर की सटीक सूचना पर की गई इस कार्रवाई से इलाके के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया है।

पुलिस को लंबे समय से सूचना मिल रही थी कि होटल शिवा इन की छत पर अवैध रूप से हुक्का परोसा जा रहा है। सूचना की तस्दीक होने पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से होटल की घेराबंदी की और रेड मारी। मौके पर कई युवक हुक्के के कश लगाते पाए गए। पुलिस ने मौके से मुख्य संचालक सिद्धार्थ गुप्ता को हिरासत में ले लिया है।
भारी मात्रा में सामान जब्त
तलाशी के दौरान पुलिस को होटल की छत से भारी मात्रा में हुक्का सामग्री और प्रतिबंधित फ्लेवर्स मिले हैं। जब्त सामानों की सूची इस प्रकार है:
हुक्का पॉट 12 नग, एक्सेसरीज: 12 स्टैंड, 12 चिलम, 12 पाइप और 1 कोल हीटर, फ्लेवर्स: 3 डिब्बों में प्रतिबंधित तंबाकू युक्त अलग-अलग फ्लेवर, अन्य: कोयला कोको जेल के 6 पैकेट और 5000 रुपये नकद, जब्त किए गए कुल मशरूका की कीमत लगभग 55,000 रुपये आंकी गई है।
आरोपी सिद्धार्थ गुप्ता के खिलाफ सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।







