Breaking

CG News : राज्यपाल रमेन डेका ने रेडक्रॉस सोसायटी संरक्षक के रूप में ली सदस्यता

Chhattisgarh RRT News Desk 02 March 2026

post

CG News : रायपुर, 02 मार्च 2026 : राज्यपाल रमेन डेका ने आज रेडक्रॉस सोसायटी के संरक्षक के रूप में सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने संरक्षक सदस्य के रूप में आज कलेक्टर डॉ गौरव सिंह को 25 हज़ार रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान राज्यपाल ने रेडक्रॉस की वर्तमान गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा की। राज्यपाल डेका को कलेक्टर डॉ सिंह ने हर्बल गुलाल भेंट कर होली की शुभकामनाएँ प्रेषित कीं। 

Advertisement


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश चौधरी भी मौजूद रहे।

You might also like!