Breaking

CG NEWS : फ्रिज ब्लास्ट से घर में लगी भीषण आग, बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर मौत....

Chhattisgarh RRT News Desk 16 March 2026

post

CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से एक बेहद हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लिंगियाडीह इलाके में देर रात एक मकान में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में 57 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जया अग्रवाल, की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण फ्रिज में हुआ जोरदार ब्लास्ट माना जा रहा है, जिसके बाद आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप धारण किया कि घर में मौजूद महिला को बाहर निकलने का मौका तक नहीं मिला।

Advertisement


 धमाका इतना जबरदस्त था कि आसपास के लोग जब तक कुछ समझ पाते और मदद के लिए दौड़ते, तब तक आग पूरे कमरे में फैल चुकी थी। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुँची, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और महिला की जान जा चुकी थी। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी जैसे तमाम पहलुओं पर बारीकी से जाँच कर रही है।

You might also like!