CG NEWS : खैरागढ़ : जिला मुख्यालय के पास लमानीन नदी आज सुबह उस वक्त छावनी में तब्दील हो गई, जब पानी में एक अज्ञात महिला का शव उतराता हुआ मिला। कुम्ही और दपका मार्ग के बीच हुई इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है।
मछुआरे की नजर और फिर हड़कंप
शनिवार की सुबह करीब 10 बजे जब जनजीवन सामान्य था, एक मछुआरा रोजाना की तरह लमानीन नदी पहुंचा था। जाल फेंकने के दौरान उसे पानी में कुछ संदिग्ध दिखाई दिया। पास जाने पर पता चला कि वह एक महिला का शव है। मछुआरे ने तुरंत शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए। डायल 112 और स्थानीय पुलिस को सूचना दी गई, जो कुछ ही देर में मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को रेस्क्यू कर बाहर निकाला है और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है।
नदी में अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने के बाद ग्रामीणों के बीच हत्या और शव फेंकने की आशंका जताई जा रही है।








