Breaking

CG News : मधुमक्खियों के हमले से परिवार में मातम, पिता की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Chhattisgarh RRT News Desk 24 February 2026

post

CG News : बेमेतरा। नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छेरकापुर में खेत में काम करने गए एक ही परिवार के तीन सदस्यों पर मधुमक्खियों के झुंड ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में गंभीर रूप से घायल पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटा घायल हैं।

Advertisement


बाज के हमले ने भड़काया मधुमक्खियों को

मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम छेरकापुर निवासी श्रीराम यादव अपनी पत्नी और बेटे के साथ खेत में कृषि कार्य करने गए थे। इसी दौरान एक बाज ने पेड़ पर लगे मधुमक्खी के छत्ते पर अपनी चोंच मार दी। बाज के इस हमले से मधुमक्खियां उग्र हो गईं और उन्होंने पास ही काम कर रहे यादव परिवार पर हमला बोल दिया।

जान बचाकर भागे पत्नी और बच्चे, पिता हुए शिकार

मधुमक्खियों को अपनी ओर आते देख बेटे और पत्नी ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई, लेकिन श्रीराम यादव मधुमक्खियों के घेरे में फंस गए। सैकड़ों मधुमक्खियों ने उन्हें बुरी तरह डंक मार दिया, जिससे उनकी हालत अत्यंत गंभीर हो गई।


अस्पताल में तोड़ा दम

परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल श्रीराम यादव को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद से पूरे छेरकापुर गाँव में शोक की लहर दौड़ गई है। नवागढ़ पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है।

You might also like!