Breaking
- Women Empowerment: तालाब से महिलाओं ने संवारी अपनी तकदीर, मछली पालन से लाखों ...
- Tourism Awards: छत्तीसगढ़ में पर्यटन क्षेत्र के बेहतरीन काम को मिलेगा सम्मान,...
- Women Empowerment News: नारी सम्मान और स्वावलंबन से समृद्ध छत्तीसगढ़ का संकल्...
- Nepal Flood News: नेपाल बाढ़ में लापता भारतीयों को लेकर मंत्री राजेश अग्रवाल ...
- Cultural Event News: रायपुर में तीन दिन गूंजेंगी छत्तीसगढ़ की लोकधुनें, ‘रंग ...
- Critical Minerals: नवा रायपुर में कल होगा खनिज ब्लॉक्स की नीलामी को लेकर रोड शो
- Bastar Change: छिंदनार में बदली तस्वीर, धमाकों की जगह ग्रामीणों ने सुनी ‘मन क...
- Mann Ki Baat: मुख्यमंत्री साय ने 137वीं कड़ी सुनी, नशामुक्त युवा और नवाचारों ...
- Raipur Stray Cattle Drive: सड़कों पर खुले मवेशियों पर निगम सख्त, धरपकड़ के सा...
- Crime News: लिफ्ट मांगने को लेकर हुआ विवाद, स्कूटी सवारों ने युवक पर किया चाक...
CG News: नाले में मिला इंजीनियर का शव, सूचना के बाद भी तीन घंटे तक नहीं पहुंची पुलिस

बिलासपुर। हिर्री क्षेत्र के सरसेनी स्थित काजू फैक्ट्री के पास सकर्रा में रहने वाले इंजीनियर का शव मिला है। गांव के लोगों को आशंका है। इधर घटना की सूचना के बाद भी पुलिस की टीम तीन घंटे तक मौके पर नहीं पहुंच पाई थी।

बताया जा रहा है कि इंजीनियर और गांव के कुछ लोग देर रात तक बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद इंजीनियर घर नहीं लौटा था। फिलहाल पुलिस की ओर से मामले की जांच की बात कही जा रही है।
हिर्री क्षेत्र के सकर्रा में रहने वाले भास्कर शर्मा इंजीनियर थे। कुछ सालों से पुणे में रहकर किसी कंपनी में काम करते थे। दिवाली पर वे छुट्टियों में घर आए थे। इसके बाद वे गांव में ही रह रहे थे। बुधवार की रात वे गांव के लोगों के साथ काजू फैक्ट्री के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इसके बाद उनके साथ के लोग गांव लौट गए।
इधर इंजीनियर पूरी रात घर नहीं पहुंचे। सुबह गांव के लोगों ने उनकी लाश नाले में देखकर पुलिस को सूचना दी। इसके तीन घंटे बाद भी पुलिस की टीम मौके पर नहीं पहुंची। गांव के लोगों को आंशका है कि किसी ने इंजीनियर की हत्या कर शव नाले में फेंक दी है। पुलिस के लापरवाही के चलते संदेहियों के भागने की आशंका व्यक्त की है।







