Breaking

CG NEWS : पुलिस की सराहनीय पहल, 112 गुम-चोरी मोबाइल बरामद कर मालिकों को सौंपे

Chhattisgarh RRT News Desk 06 January 2026

post

CG NEWS : सुकमा।  सुकमा पुलिस ने साइबर सेल की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद करने में बड़ी सफलता हासिल की है। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों से कुल 112 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत करीब 16.50 लाख रुपये बताई जा रही है।

Advertisement


यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का संचालन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित शाह और अभिषेक वर्मा के निर्देशन में किया गया। साइबर सेल की डीएसपी मोनिका श्याम की निगरानी में निरीक्षक प्रमोद कश्यप के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी।


पुलिस ने तकनीकी जांच के जरिए मोबाइल नंबर और IMEI नंबर को CEIR पोर्टल पर ट्रेस किया। जांच के दौरान मोबाइल फोन न सिर्फ छत्तीसगढ़, बल्कि ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से भी बरामद किए गए।


बरामद सभी मोबाइल फोन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सुकमा में उनके वास्तविक मालिकों को लौटाए गए। अपने खोए हुए मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी।

You might also like!