Breaking

CG NEWS : राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास देंगे प्रस्तुति

Chhattisgarh RRT News Desk 16 January 2026

post

CG NEWS : रायपुर, 16 जनवरी 2026 : धर्मनगरी आरंग स्थित इंडोर स्टेडियम परिसर में आयोजित राजा मोरध्वज आरंग महोत्सव 2026 के अंतर्गत शुक्रवार, 16 जनवरी को विविध धार्मिक, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महोत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे।

Advertisement


समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव एवं विजय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके साथ ही राज्य शासन के वरिष्ठ मंत्रीगण, सांसद, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।


शुक्रवार को कार्यक्रम के दूसरे दिन शाम 5 बजे से लोरीक चंदा देउर गांव साजा (संचालक गौतम चौबे) की प्रस्तुति आयोजित की जाएगी। इसके पश्चात शाम 6 बजे से राजा मोरध्वज की झांकी (धमतरी) का प्रदर्शन किया जाएगा।


रात्रि में राजा मोरध्वज अलंकरण सम्मान समारोह संपन्न किया जाएगा जिसके पश्चात देश के प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास कवि सम्मेलन में देंगे प्रस्तुति।

You might also like!