Breaking

CG NEWS : रिश्तेदार के घर आए बुजुर्ग की तालाब में मिली लाश, मौत या हादसा?

Chhattisgarh RRT News Desk 02 March 2026

post

CG NEWS : बिलासपुर जिले के पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंधरा में सोमवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्थानीय बूढ़ा तालाब में एक बुजुर्ग का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान होने के बाद यह साफ हुआ कि वे यहां मेहमान बनकर आए थे, लेकिन उनकी वापसी लाश के रूप में हुई। इस घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है।

Advertisement


तड़के 5 बजे निकले थे घर से

मृतक की पहचान 63 वर्षीय वीर सिंह केवट के रूप में हुई है। वे मूल रूप से बलौदाबाजार जिले के डुमरपाली के रहने वाले थे और पिछले कुछ दिनों से जोंधरा में अपने रिश्तेदारों के यहां ठहरे हुए थे। परिजनों के मुताबिक, सोमवार तड़के करीब 5 बजे वे शौच के लिए तालाब की ओर जाने की बात कहकर निकले थे, लेकिन जब काफी देर तक नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई।


पुलिस जांच में जुटी

सुबह ग्रामीणों ने तालाब के पानी में एक शव को तैरते देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पचपेड़ी पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया। प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि तालाब किनारे पैर फिसलने या संतुलन बिगड़ने के कारण बुजुर्ग गहरे पानी में चले गए होंगे और डूबने से उनकी मौत हो गई।


पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा होगा।

You might also like!