Breaking
- Balcony Gardening Tips: अपनी बालकनी को बनाएं खूबसूरत 'मिनी बटरफ्लाई गार्डन', ...
- Horoscope Today 28 October 2026: मिथुन और सिंह राशि वालों को नौकरी में तरक्की...
- Utkrisht Krishak Ratn Samman: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बोले- 'किसानों की सम...
- Bastar Dussehra Concludes: विश्व प्रसिद्ध 75 दिवसीय बस्तर दशहरा का हुआ समापन,...
- मोबाइल देखने को लेकर उपजे विवाद में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने डंडे से पीट-पीटक...
- Gadchiroli Maoist Plot Foiled: छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों की बड़ी...
- Bijapur Tassar Silk Farming: बीजापुर के 13 तसर पालकों को मिली स्वस्थ डिम्ब सम...
- Chhattisgarh Heritage: छत्तीसगढ़ की 14 रियासतों का गौरवशाली इतिहास अब एक छत क...
- Chhattisgarh News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लॉन्च किया 'छत्तीसगढ़ हर्बल्...
- Housing Board Workshop: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कार...
CG News : कंपनी गार्डन में मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा तफरी, 10 से ज्यादा घायल

CG News : बिलासपुर। शहर के कंपनी गार्डन में शुक्रवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मधुमक्खियों के झुंड ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इस घटना में 10 से अधिक लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गार्डन में लगे मधुमक्खियों के छत्ते से किसी असामाजिक तत्व द्वारा छेड़छाड़ किए जाने की आशंका है, जिसके बाद मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं और उन्होंने आसपास मौजूद लोगों को निशाना बनाना शुरू कर दिया।
हमला इतना अचानक था कि लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला और गार्डन में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। सुबह की सैर करने पहुंचे लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हुए, जो अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए।
मधुमक्खियों के डंक से घायलों के चेहरे, कान और शरीर के अन्य हिस्सों में सूजन आ गई, जिससे कई लोग दर्द और घबराहट में दिखे। घटना के बाद पूरे गार्डन में दहशत का माहौल बन गया और लोग तुरंत वहां से निकलने लगे।







