Breaking

CG News : कोरबा में सजेगा बागेश्वर सरकार का दिव्य दरबार: 28 मार्च से ढपढप में हनुमंत कथा का शंखनाद

Chhattisgarh 26 March 2026 (44)

post

CG News : कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा एक बार फिर आध्यात्मिक रंग में रंगने के लिए पूरी तरह तैयार है। मध्यप्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आगामी 28 मार्च से कोरबा जिले के ढपढप (बाकिमोगरा क्षेत्र) में हनुमंत कथा का रसपान कराएंगे। इस भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं और आयोजन समिति ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए विस्तृत रूपरेखा साझा की है।

Advertisement


200 एकड़ में फैला आयोजन स्थल, लाखों श्रद्धालुओं की उम्मीद

आयोजन समिति के मुख्य संरक्षक जुड़ावन सिंह ठाकुर ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र के लगभग 200 एकड़ भूमि को कथा स्थल और अन्य व्यवस्थाओं के लिए तैयार किया गया है। 5 दिनों तक चलने वाले इस आध्यात्मिक महोत्सव में छत्तीसगढ़ समेत पड़ोसी राज्यों से भी लाखों श्रद्धालुओं के पहुँचने की संभावना है। सुरक्षा और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए 1800 वॉलिंटियर्स की फौज तैनात की गई है।


इस दिन लगेगा दिव्य दरबार

यह कथा 28 मार्च से शुरू होकर 1 अप्रैल तक चलेगी। 30 मार्च को पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सुप्रसिद्ध 'दिव्य दरबार' लगेगा, जहाँ वे लोगों की समस्याओं का समाधान करेंगे। 31 मार्च को 108 निर्धन कन्याओं का भव्य सामूहिक विवाह संपन्न कराया जाएगा, जो इस आयोजन का सामाजिक चेहरा है। कथा के अंतिम दिन (1 अप्रैल) बजरंग दल द्वारा त्रिशूल दीक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पार्किंग, पेयजल और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आयोजन समिति हर पहलू पर बारीकी से नज़र रख रही है ताकि आने वाले भक्तों को किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े। - जुड़ावन सिंह ठाकुर, मुख्य संरक्षक


तैयारियां पूरी, भक्तों में उत्साह

बाकिमोगरा के ग्रामीण अंचल में हो रहे इस बड़े आयोजन से स्थानीय लोगों में भारी उत्साह है। कथा स्थल पर विशाल डोम और मंच तैयार कर लिया गया है। समिति के पदाधिकारियों ने प्रेस वार्ता में विश्वास जताया कि यह आयोजन कोरबा के इतिहास में मील का पत्थर साबित होगा।


You might also like!