Breaking

CG NEWS : बिलासपुर के निजी आवास में प्रार्थना सभा के बहाने धर्मांतरण का आरोप, बजरंग दल ने पुलिस को दी सूचना!

Chhattisgarh RRT News Desk 01 February 2026

post

CG NEWS : बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र में धर्मांतरण के आरोपों ने सनसनी फैला दी है। राजकिशोर नगर स्थित रॉयल पैलेस के पीछे जेम्स सिंह नामक व्यक्ति के निजी आवास में प्रार्थना सभा का बहाना बनाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बजरंग दल के जिला संयोजक गौरव धनकर ने पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराई है।

Advertisement


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि जेम्स सिंह ने लगभग 16 लोगों को प्रलोभन और डर-धमकी के जरिए ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया। स्थानीय निवासियों की सुरक्षा और सामाजिक शांति को देखते हुए बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार सुबह 8:30 बजे पुलिस को तत्काल सूचना दी। शिकायत में यह भी बताया गया कि निजी आवास को प्रार्थना स्थल के रूप में अवैध रूप से इस्तेमाल करना और धर्मांतरण करवाना कानून का उल्लंघन है।


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शिकायत में दोषियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई करने और इस अवैध गतिविधि पर रोक लगाने की मांग की गई है। स्थानीय प्रशासन अब मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे नेटवर्क की पड़ताल कर रहा है और आगामी कार्रवाई की तैयारी में है।

You might also like!